मुआवज़े की मांग को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम, निरसा कांटा के समीप की घटना
Nirsa : निरसा कांटा जीटी रोड में गुरुवार 14 सितंबर की शाम करीब 5 बजे एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई. आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलते ही निरसा पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की. दूसरी तरफ सड़क जाम रहने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई. जानकारी के अनुसार बाइक सवार कंचनडीह निवासी दीपक कुमार महतो निरसा कांटा के समीप स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर कंचनडीह स्थित अपने घर की ओर जा रहा था. इसी बीच पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इधर सूचना मिलते ही मुखिया संजय महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे और सरकारी सहायता देने की मांग की. यह">https://lagatar.in/dhanbad-iron-is-being-stolen-from-collieries-in-broad-daylight-in-ecl-mugma-area-management-is-silent/">यहभी पढ़ें : धनबाद: ईसीएल मुगमा एरिया में दिन के उजाले में कोलियरियों से हो रही है लोहा चोरी, प्रबंधन है मौन [wpse_comments_template]
Leave a Comment