Search

 
 
 

धनबाद : निरसा में हाइवा के धक्‍के से बाइक सवार की मौत, एक अन्‍य घायल

 
Nirsa : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-putki-receives-maximum-44-4-mm-of-rain/">(Dhanbad)

जिले के निरसा निरसा में एनएच-2 पर 3 जुलाई को तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा लक्‍खीमाता मोड़ के पास हुआ. मृतक की पहचान निरसा थाना क्षेत्र के विद्यासागर निवासी अवधेश शर्मा के रूप में की गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्‍जे में ले लिया है. वहीं, घायल को इलाज के लिए एसएएनएमएमसीएच भेजा, धनबाद भेजा. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, विद्यासागर निवासी अवधेश शर्मा अपने रिश्‍तेदार के साथ बाइक से चिरकुंडा की ओर जा रहे थे. तभी एनएच-2 पर लक्‍खीमाता मोड़ के समीप मैथन थर्मल पावर की ओरसे तेज गति से आ रहे हाइवा ने उन्‍हें अपनी चपेट में ले लिया. बाइक चला रहे अवधेश शर्मा की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि लक्खीमाता मोड़ जानलेवा बन चुका है. वहां आए दिन हादसे हो रहे हैं.

घटना के लिए एमपीएल जिम्‍मेदार : जिप सदस्‍य

जिला परिषद सदस्य संजय सिंह ने घटना पर दुख व्‍यक्‍त किया है. उन्‍होंने हादसे के लिए एमपीएल प्रबंधन को जिम्मेवार ठहराया है. कहा कि एमपीएल में चलने वाले हाइवा कोयला खाली कर इसी रूट से आवाजाही करते हैं. लक्‍खीमाता मोड़ पर प्रबंधन  की ओर से गार्ड की व्यवस्था नहीं होने खाली हाइवा तेजी से भागने के चक्‍कर में छोटे वाहनों को अक्‍सर टक्‍कर मार देते हैं. हाइवा की चपेट में आने से यहां दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि‍ एमपीएल प्रबंधन ने मोड़ पर जल्‍द गार्ड की तैनाती नहीं की, तो स्‍थानीय लोगों को साथ लेकर वह आंदोलन करने को विवश होंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-body-of-a-sailor-drowned-in-maithon-dam-was-found-after-about-17-hours-of-effort/">धनबाद

: लगभग 17 घंटे की मशक्कत के बाद मिला मैथन डैम में डूबे नाविक का शव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही