Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: तेल टैंकर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल

Mahuda : धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर महुदा बाजार ब्रह्मबाबा मंदिर के समीप रविवार 4 जून को एक तेल टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार राधानगर निवासी राजेश दास व पुत्र सजल कुमार दास गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद ले जाया गया. दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए डा. कैलाश कुमार के अस्पताल में भेज दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र बाइक से अपनी दुकान का सामान खरीदने धनबाद जा रहे थे. तभी ब्रह्मबाबा मंदिर के समीप धनबाद की ओर से आ रहा एक तेल टेंकर स्पीड ब्रेकर से बचने के लिए दूसरे रुट पर  चला गया, जहां विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस टक्कर में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. घटनास्थल पर स्थानीय लोग एवं मुखिया महेश पटवारी पहुंचे तथा एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों  को एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. बताया जाता है कि राजेश दास की रीढ़ की हड्डी व पुत्र सजल के पैर की हड्डी टूट गयी है. महुदा पुलिस टेंकर को जब्त कर थाना ले आई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही