Mahuda: महुदा (Mahuda) धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग पर काण्ड्रा पंचायत सचिवालय के समीप मंगलवार 18 अप्रैल को संध्या एक आवारा पशु से टकरा कर बाइक सवार पति पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनो घायलों को उठाकर स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. घायल व्यक्ति का नाम रंजीत सिंह है जो जामाडोबा का रहने वाला बताया जाता है. वह बोकारो से अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि वह अपने बेटी के ससुराल बोकारो से पत्नी के साथ लौट रहे थे. तभी काण्ड्रा पंचायत सचिवालय के समीप अचानक एक पशु उनकी बाइक से टकरा गया, जिससे दोनो सड़क पर गिर पड़े. उनकी कमर की हड्डी टूट गई है, जबकि पत्नी का बायां कंधा टूट गया है. स्थानीय लोगों ने दोनों को उठाकर लाइफ केयर अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को धनबाद भेज दिया गया. [wpse_comments_template]
धनबाद: आवारा पशु से टकराकर बाइक सवार पति-पत्नी घायल
Last Updated: Apr 18, 2023 12:00 AM (IST)