धनबाद: ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार हुए जख्मी
Dhanbad : धनसार जोड़ाफाटक रोड में एक अनियंत्रित ईंट लदे ट्रैक्टर ने शनिवार 6 मई को एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. बाइक पर संतोष साव, संतोष चौहान और सोनू साव सवार थे. तीनों बुरी तरह घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने आनन फानन में तीनों को जोड़ाफाटक स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है. सूचना पाकर बैंक मोड़ पुलिस पहुंची व दोनों वाहन को जब्त कर लिया. बताते है कि बाइक पर सवार तीनों युवक अपने घर सीआईएसएफ कैंप कॉलोनी धनसार जा रहे थे. तभी एक ईंट लदा ट्रैक्टर धनसार से जोड़ाफाटक की ओर से आ रहा था. ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया व बाइक को चपेट में लेते हुए एक बाउंड्री वाल से जा टकराया. [wpse_comments_template]

Leave a Comment