Search

धनबाद: जीटी रोड पर ट्रक की चपेट में बाइक सवार घायल

Govindpur : गोविंदपुर ब्लॉक में कार्यरत जेएसएलपीएस वरीय कलस्टर को-ऑर्डिनेटर सुमन कुमार चौबे सोमवार 29 मई को फकीरडीह पुल के समक्ष जीटी रोड पर ट्रक की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए. वह लगभग 20 मिनट तक ट्रक के नीचे दबे रहे. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से गोविंदपुर पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला और एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया. हेलमेट से उनके सिर की रक्षा हुई अन्यथा अनहोनी हो सकती थी. वह बलियापुर प्रखंड अंतर्गत दूधिया गांव के रहने वाले हैं. उनका दाहिनी जांघ बुरी तरह फैक्चर हो गई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रातः करीब साढ़े 10 बजे जेएच-092 /9097 नंबर की बाइक से गोविंदपुर ब्लॉक जा रहे थे. तभी ब्लॉक से चंद कदम पहले निरसा की ओर जा रही अनियंत्रित डब्ल्यूबी 19एल/ 0450 नंबर के ट्रक की चपेट में आ गये. घटनास्थल पर पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार दल बल के साथ पहुंचे और ट्रक में दबे सुमन चौबे को बाहर निकाला. एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रिम्स स्थानांतरित कर दिया गयाय जेएसएलपीएस के गोविंदपुर प्रखंड को-ऑर्डिनेटर रमेश कुमार मंडल, अजय कुमार मंडल समेत बड़ी संख्या में सहकर्मी अस्पताल पहुंचे और सहायता की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp