Search

 
 
 

धनबाद : पुटकी में कार के धक्के से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

 
Putki : धनबाद जिले के पुटकी-भागा लिंक रोड पर पुटकी के सरकारडीह तालाब के समीप बुधवार की देर शाम एक कार व बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना में बाइक सवार धनेश्वर महतो घायल हो गया. उसकी स्थिति गंभीर है. घटना शाम करीब 7 बजे की है. बाइक (नंबर जेएच10 एल 1331) पुटकी बाज़ार की तरफ से आ रही थी, जबकि कार (नंबर जेएच10 एएच 1204)  भागाबांध की ओर से आ रही थी. सरकारडीह तालाब के समीप दोनों वाहनों में टक्कर हो गई. बाइक सवार धनेश्वर महतो (61 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. वह कच्छीबलिहारी 10 नंबर का रहने वाला है. कार चालक व उस पर सवार एक व्यक्ति वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए. स्थानीय लोगों ने सड़क पर पड़े घायल बुजुर्ग को आनन-फ़ानन में पुटकी के निजी अस्पताल पहुंचाय. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया. पुटकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों गाड़ियों को जब्तकर थाना ले गई. यह भी पढ़ें : ऊर्जा">https://lagatar.in/ed-should-investigate-fake-withdrawals-babulal/">ऊर्जा

निगम की फर्जी निकासी की जांच करे ईडीः बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही