Search

 
 
 

धनबाद : निरसा में ट्रक के धक्के से बाइक सवार घायल, विरोध में सड़क जाम

 
Nirsa : निरसा थाना क्षेत्र के कंचनडीह-पंडरा रोड पर शनिवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल बारिक अंसारी को आनन-फानन में इलाज के लिए एंबुलेंस से धनबाद भेजा. बताया गया कि बारिक अंसारी पंडरा का रहने वाला है. वह अपनी बाइक से कंचनडीह जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद ट्रक का चालक व खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए. घटना के विरोध में जेबीकेएसएस नेता सचिन महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ट्रक के समीप सड़क जाम कर दी. ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे. यह भी पढ़ें : लोहरदगा:">https://lagatar.in/disaster-rain-is-wreaking-havoc-rivers-are-in-spate/">लोहरदगा:

आफत की बारिश बरपा रही है कहर, नदियां उफान पर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही