Nirsa : निरसा (Nirsa) के कालूबथान ओपी क्षेत्र के पाथरकुआं पंचायत भवन के समीप बलियापुर- पातलाबाड़ी मुख्य पथ पर 28 मई की शाम एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे पड़ से टकरा गई. हादसे में बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसके सिर व दाएं हाथ में चोटें आईं हैं. सूचना मिलते ही कालूबथान ओपी के एएसआई वीर बहादुर राम गश्ती दल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए एसएमएमसीएच, धनबाद भेजवाया. युवक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस के अनुसार, उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ayush-foundation-distributed-sanitary-napkins-to-women-and-adolescent-girls/">धनबाद
: आयुष फाउंडेशन ने महिलाओं व किशोरियों को बांटी सैनेटरी नैपकिन [wpse_comments_template]
धनबाद : निरसा में पेड़ से टकराकर बाइक सवार घायल, एसएनएमएमसीएच में भर्ती
Leave a Comment