Mahuda : धनबाद-बोकारो पुराने मार्ग पर महुदा मोड़ के पास मंगलवार की रात बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद से ही वह कोमा में बताया जाता है. घायल की पहचान कुंजी बस्ती निवासी बीसीसीएल कर्मी निमाई तिवारी के पुत्र आनंद तिवारी (25) के रूप में हुई है. यह हादसा एक साइकिल सवार को बचाने के क्रम में हुआ. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना आनंद के परिजनों को दी. सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए. बताया जाता है कि आनंद की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया है. [wpse_comments_template]
धनबाद : महुदा में डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक घायल, कोमा में
Last Updated: May 08, 2024 12:00 AM (IST)