Search

 
 
 

धनबाद : जानवर के चपेट में आने से बाइक सवार युवक जख्मी

 
बेहतर इलाज़ के लिए भेजा गया एसएनएमएमसीएच धनबाद Topchanchi : तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत वाटर बोर्ड समीप बुधवार 19 जुलाई की देर शाम बाइक सवार युवक जानवर के चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार युवक गिरिडीह जिला का अटका निवासी बताया जा रहा है. खबर लिखे जाने तक युवक का नाम नहीं पता चल पाया है. जानवर की चपेट में आने के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. ग्रामीणों की मदद से नेशनल हाईवे के एंबुलेंस के सहारे गंभीर रूप से जख्मी युवक को बेहतर इलाज के लिए धनबाद स्थित एसएनएमसीएच अस्पताल भेज दिया गया है. घटना की सूचना पाते ही तोपचांची पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-unrecognized-private-schools-need-to-be-recognized/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को मान्यता लेना जरूरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही