Search

 
 
 

धनबाद: सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक की एसएनएमएमसीएच में मौत

 

शव पहुंचते ही रो पड़े साबलपुर गांव के लोग, कई गणमान्य भी पहुंचे

Govindpur: गोविंदपुर- बरवाअड्डा जीटी रोड पर कालाडीह मोड़ के पास शुक्रवार की रात दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय टीकाराम महतो ने इलाज के दौरान देर रात एसएनएमएमसीएच धनबाद में दम तोड़ दिया. घटना में उसके सिर में गंभीर रूप से चोट लगी थी. इस संबंध में मृतक के बड़े भाई मुन्ना कुमार साव ने सरायढेला थाना के एएसआई भुनेश्वर प्रजापति के समक्ष दिए गए फर्द बयान में कहा है कि उसका भाई टीकाराम महतो ड्यूटी से अपना घर साबलपुर लौट रहा था. तभी कालाडीह मोड़ के पास ट्रक संख्या जेएच 10 एडब्लू व 0939 ने उसकी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया. से उसका भाई वहीं पर गिर गया और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई. लोग उसे एसएनएमएमसीएच धनबाद ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. शव पहुंचते ही पूरा साबलपुर रो पड़ा.प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह, मुखिया रेशम कुमारी, जिप सदस्य नाजिश रहमानी, डीएन सिंह, राजकिशोर गोप, नितेश गोप, एजाज अहमद, शिवपूजन गोप, सुभाष गिरि, कमलेश गोप, अशोक भारती, परमानंद गिरि, धीरेन महतो, महेंद्र कुमार, संतोष गोप समेत सैकड़ों लोग गांव में जुट गए और इस घटना पर अफसोस जताया. मृतक दो भाइयों में छोटा एवं अविवाहित था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही