Search

 
 
 

धनबाद: फुसबंग्ला रेलवे क्रासिंग के निकट ट्रक की चपेट में बाइक सवार की मौत

 

युवक के परिवार की हो रही खोज, जामडोबा अस्पताल में रखा है शव

Jorapokhar: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के फुसबंग्ला रेलवे क्रासिंग के निकट रैक से सीमेंट लोडिंग करने की आपाधापी में ट्रक संख्या बी आर 25 जी 1281 की चपेट में आकर मोटरसाइकिल (जे एच् 09 जे 8102 के) सवार 25 वर्षीय समीद खान की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. शुक्रवार 25 अगस्त की सुबह इस घटना के बाद मृतक का अता-पता जानने की कोशिश की जा रही थी. हालांकि समाचार लिखे जाने तक कुछ पता नहीं नही चला है. जोड़ापोखर थाना प्रभारी विनोद उरांव ने शव को जामाडोबा अस्पताल में रख दिया गया है. परिवार के लोगों के आने के बाद पोस्मार्टम के लिए भेज दिया जाएगा. ट्रक व मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे भागा रैक लोडिंग प्वांइट पर प्रत्येक दिन सीमेंट लोडिंग के लिए सैकड़ों ट्रकों का आना जाना होता है. सभी ट्रक चालक लोडिंग करने की आपाधापी में लग जाते हैं. बाइक सवार युवक जामाडोबा से फुसबंग्ला की ओर आ रहा था, तभी रैक लोडिंग प्वांइट के लिकं रोड पर ट्रक चालक ने असंतुलन खो देने के बाद मोटरसाइकिल सवार को चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही