Search

 
 
 

धनबाद: बोकारो में वाहन की ठोकर से बाइक सवार कुम्हारडीह के युवक की मौत

 
Nirsa: निरसा (Nirsa) कुम्हारडीह गांव निवासी शंकर प्रसाद गुप्ता के 25 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार की मौत रविवार की देर रात बोकारो में  सड़क दुर्घटना में हो गई. वह चचेरा साला कमलेश के यहां छठियारी में भाग लेने आदर्श कॉलोनी, बोकारो स्थित ससुराल गया था. रविवार की रात किसी रिश्तेदार को छोड़ने कमलेश के साथ मोटरसाइकिल पर बोकारो की ही अन्य कॉलोनी में गया था. रिश्तेदार को छोड़कर वापस आदर्श कॉलोनी लौटते समय किसी वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को रौंद दिया. साला कमलेश की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सोमवार को दोनों का बोकारो में पोस्टमार्टम किया गया. कुम्हारडीह शव पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से पूरे गांव में मातम पसर गया. उसका अंतिम संस्कार खुदिया श्मशान घाट पर किया गया. वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था. उसे 2 वर्ष का एक बेटा भी है. वह रतनपुर स्थित आरएस मोर कॉलेज के समीप शाही दरबार होटल परिसर में पान गुमटी चलाता था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही