Search

 
 
 

धनबाद : तेतुलमारी में हाइवा के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

 
Tetulmari (Dhanbad) : राजगंज-सिजुआ मुख्य मार्ग पर  बैंक ऑफ इंडिया की तेतुलमारी शाखा के समीप शनिवार की दोपहर हाइवा की चपेट में आकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. हाइवा नया मोड़ की तरफ से आ रहा था. हाइवा की टक्कर के बाद बाइक सवार महेंद्र चौहान जमीन पर गिर पड़े. उन्हें गहरी चोट लगी है. बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. महेंद्र चौहान को सड़क पर गिरे देख पीछे से आ रहे सीआईएसफ के जवान ने उन्हें इलाज के लिए अपने वहन से असर्फी अस्पताल धनबाद पहुंचाया, जहां महेंद्र चौहान की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. इधर, पुलिस मौके पर पहुंच दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आई. हाइवा चालक मौका देखकर फरार हो गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही