Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बाइक सवार उचक्के दो लाख रुपये से भरा बैग छीन भागे

jharia : झरिया (Jharia) झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग पर विवेकानंद स्कूल बनियाहीर के समीप गुरुवार 13 अप्रैल को कोडरमा निवासी मोहम्मद उस्मान से बाइक सवार उचक्के हाथ से बैग छीन कर फरार हो गए. भुक्तभोगी के अनुसार बैग में दो लाख रुप. नगद व बैंक पासबुक समेत कई जरूरी कागजात थे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोहम्मद उस्मान भागा स्थित बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकाल कर ऑटो रिक्शा में बैठ झरिया की ओर आ रहे थे. तभी बनियाहीर के समीप बाइक सवार दो युवक तेजी से उनका बैग झपट कर फरार हो गए. इसके बाद उन्होंने झरिया थाना जा कर मामले की जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने लिखित शिकायत मांगी. फिर उसके बाद उस्मान थाना नही पहुंचा. उसने बैंक पहुंच कर अधिकारी को मामले की जानकारी दी. बैंक अधिकारी ने भी पुलिस से शिकायत करने की बात कही. झरिया थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति आया था. उनसे शिकायत मांगी गई. पर उसने अभी तक लिखित शिकायत नही दी. शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही