Search

 
 
 

धनबाद: चलते ऑटो से बाइक सवार ने झपट्टा मार कर महिला का बैग छीना

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहर में सदर थाना क्षेत्र के हीरापुर में 22 सितंबर गुरुवार को चलती ऑटो से शातिर बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार कर महिला का बैग छीन लिया और फरार हो गए. हालांकि ऑटो से रणधीर वर्मा चौक तक उसका किया गया. फिर भी व भागने में सफल रहा. महिला ने रणधीर वर्मा चौक पर मौजूद ट्रैफिक जवान को बताया कि हीरापुर स्थित जिला परिषद मेन रोड के सामने चलती ऑटो से बाइक सवार उनका पर्स लेकर भाग गया. पर्स में जरूरी कागजात और कुछ पैसे थे. इस पूरी घटना में ऑटो चालक भी साथ था. ऑटो चालक ने बताया कि उसने बदमाश का पीछा किया, परंतु पकड़ में नहीं आया. ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मी ने बताया कि महिला के साथ छिनतई हुई है. हालांकि मामले की शिकायत थाने में नहीं की गई थी. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-lumpy-infection-increased-the-concern-of-the-cattlemen-animal-husbandry-department-alerted/">धनबाद:

 लंपी संक्रमण ने गोपालकों की चिंता बढ़ाई, पशुपालन विभाग हुआ सतर्क [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही