Sindri : बलियापुर थाना क्षेत्र के सिंदरी जयहिंद मोड़ पर 12 मार्च की सुबह तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पर बैठी महिला और उसकी नाबालिग बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना सुबह करीब दस बजे की है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार महिला अपनी बेटी के साथ करीब छः फीट ऊंचाई तक उछल गई. घायलों का इलाज स्थानीय निजी चिकित्सक डॉ. सीजी साहा के यहां चल रहा है. दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है. कार सिंदरी गोशाला ओपी का चालक चला रहा था. घटना के संबंध में बाइक चालक छोटा डोमगढ़ शॉप नंबर 3 निवासी रामस्वरूप सिंह ने बताया कि वह अपनी बीमार पोती का इलाज कराने बाइक से एसीसी हनुमान मंदिर के समीप डॉ. सीजी साहा के क्लिनिक रहे थे. साथ में बहू संजू देवी भी थी. रास्ते में जयहिंद मोड़ पर बिरसा समिति की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी. बहू और पोती को गहरी चोट लगी है. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को डॉ. सीजी साहा के क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. कार चला रहे गोशाला ओपी के चालक ने खुद को थाना काए स्टाफ बताकर चलते बना. कार गोपाल मुखर्जी की बताई जा रही है. गोशाला ओपी प्रभारी विकास कुमार महतो ने बताया कि घटना के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-did-not-get-any-clue-of-robbery-from-foreign-traveler-in-gomo/">धनबाद
: गोमो में विदेशी यात्री से लूट का पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग [wpse_comments_template]
धनबाद : सिंदरी में कार के धक्के से बाइक सवार महिला और उसकी बेटी घायल

Leave a Comment