Search

 
 
 

धनबाद: महिला के गले की चेन छीनकर भागे बाइक सवार उचक्के

 

मॉर्निंग वॉक पर निकली थी पूनम चौधरी, सरायढेला थाने में की शिकायत

Dhanbad : बाइक सवार उचक्कों ने सोमवार 31 जुलाई को महिला के गले से सोने की चेन झपट ली व फरार हो गए. महिला पूनम चौधरी वनस्थली कॉलोनी गली नं-38 सरस्वती अपार्टमेंट में रहती है. वह सोमवार को सुबह 7 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी. तभी अंबिका अपार्टमेंट के नजदीक मोटर साइकिल पर सवार दो लोग आए व उनके गले से सोने की चेन छीन कर बाग निकले. सुबह 7.30 बजे की इस घटना पर स्थानीय लोग भी कुछ समझ नहीं सके कि माजरा क्या है. महिला ने शोर मचाते हुए उच्क्कों को रोकने की कोशिश भी की, मगर वे लोग धक्का देकर भाग निकले. बाद में महिला पति के साथ सरायढेला थाना पहुंची व छिनतई की शिकायत की. उन्होंने सोने की चेन व लाकेट की अनुमानित कीमत एक लाख रुपये बताई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही