Search

 
 
 

धनबाद:तेतुलमारी में वाहन की ठोकर से बाइक सवार बीसीसीएल कर्मी की मौत

 

आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम, पुलिस समझाने-बुझाने में जुटी

Katras : तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तिलाटांड़ के समीप तेतुलमारी-राजगंज रोड पर गुरुवार 6 जुलाई को सड़क दुर्घटना में बीसीसीएल कर्मी की मौत हो गई. घटना के बारे में बताया गया है कि राजगंज के दलूडीह निवासी राजू तुरी अपने आवास से पल्सर बाइक (जेएच 10 बीएच 6910) से तेतुलमारी कोलियरी जा रहे थे. तभी तिलाटांड़ के समीप किसी वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी. मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी. सुचना मिलने पर तेतुलमारी व राजगंज थाना की पुलिस दल बल के साथ पहुंची. खबर लिखे जाने तक आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर रखी थी. मृत बीसीसीएल कर्मी अपने पीछे पत्नी सुषमा देवी व एक बेटा व एक बेटी को छोड़ गए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही