Search

 
 
 

धनबाद : बलियापुर हटिया में बाइक सवार अपराधियों ने युवक का गला रेता

Dhanbad News : परिजनों के अनुसार गुलजार रोज की तरह बलियापुर हटिया में गमछा बेचने के बाद घर लौट रहा था. इसी दौरान बाइक सवार कुछ अज्ञात लोग उसके पास पहुंचे और अचानक चाकू से हमला कर दिया.
 
अस्पताल में भर्ती घायल युवक

Dhanbad News : धनबाद जिले के बलियापुर हटिया में शनिवार शाम बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. हमलावरों ने बेड़ा गांव निवासी गुलजार खान का गला चाकू से रेत दिया.

 

घटना में गुलजार गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे एसएनएमएमसीएच ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

 

परिजनों के अनुसार गुलजार रोज की तरह बलियापुर हटिया में गमछा बेचने के बाद घर लौट रहा था. इसी दौरान बाइक सवार कुछ अज्ञात लोग उसके पास पहुंचे और अचानक चाकू से हमला कर दिया.

 

हमले में उसके गले पर गंभीर चोट आयी.घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही बलियापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई .

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही