Search

धनबाद : राजगंज में कार के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

Rajganj : धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के डोमपुर मोड़ के के पास शुक्रवार की शाम एक कार और बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई. दुर्घटना में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृत युवक की पहचान ब्राह्मणडीहा निवासी राजेंद्र उपाध्याय के रूप में हुई. बताया गया कि राजेंद्र उपाध्याय बाइक से बरवाअड्डा से राजगंज की ओर आ रहा था. तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी दी. सूचना मिलते ही राजगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-jmm-candidate-yogendra-prasad-files-nomination-from-gomia/">बोकारो

: गोमिया से JMM प्रत्याशी योगेन्द्र प्रसाद ने किया नामांकन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp