Search

 
 
 

धनबाद : बरोरा में हाइवा के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

 
Barora : कतरास-बाघमारा पथ पर बरोरा थाना क्षेत्र के मुराइडीह में खोदो नदी पुल के पास गुरुवार की दोपहर हाइवा के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. दुर्घटना में बाइक के पीछे बैठे दो अन्य युवक घायल हैं. मृतक की पहचान डुमरा दीवानटोला निवासी मनपुरन सिंह के पुत्र अभय सिंह राजपूत (22 वर्ष) के रूप में की गई. घायलों में बाघमारा निवासी आकाश तिवारी व आलोक सिंह शामिल हैं. आकाश तिवारी के सिर में गहरी चोट है. उसका इलाज बीसीसीएल के डुमरा रिजनल अस्पताल में चल रहा है. वहीं, आलोक सिंह को मामूली चोट है. वह मृतक अभय सिंह क रश्ते में चाचा है. बताया गया कि तीनों युवक दोपहर बाद करीब तीन बजे मुराईडीह कोलियरी से निकल कर बाइक से लिलोरी मंदिर कतरास जा रहे थे. खोदो नदी पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ने उन्हें चपेट में ले लिया. घटना की खबर मिलते ही बरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आकाश तिवारी को इलाज के लिए डुमरा अस्पताल पहुंचाया. इधर, घटना से गुस्साए लोगों ने परिजनों के साथ कतरास-बाघमारा पथ को जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया. सामाचार लिखे जाने ग्रामीण सड़क पर जमे हुए थे. स्थिति संभालने के लिए कतरास, बरोरा व बाघमारा थाने की पुलिस मौके पर मुस्तैद दिखी. पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े हैं. यह भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-government-cheated-the-public-and-looted-the-state-babulal-marandi/">हेमंत

सरकार ने जनता को ठगा और राज्य को लूटाः बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही