Search

 
 
 

धनबाद : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक जख्मी

 
Topchanchi : तोपचांची के हटिया मैदान के समीप एचएच पर गुरुवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना में बाइक सवार युवक रौनक कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. युवक पश्चिम बंगाल के हुगली का रहने वाला है. वह बिहार से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था. उसकी गर्दन में गंभीर चोट है. तोपचांची थाना पुलिस ने घायल युवक को साहोबहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे एसएनएमएमसीएच, धनबाद रेफर कर दिया. युवक की स्थिति चिंताजनक बताई जाती है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है. यह भी पढ़ें : जयराम">https://lagatar.in/party-released-second-list-of-candidates/">जयराम

की पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही