Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एग्यारकुंड अंचल कार्यालय परिसर से बाइक की चोरी

Maithon : एग्यारकुंड अंचल कार्यालय परिसर से 20 अप्रैल की दोपहर चिरकुंडा नीचे बाजार निवासी राहुल कुमार की बाइक चोरी हो गई.  भुक्तभोगी राहुल कुमार जमीन से संबंधित काम के लिए अंचल कार्यालय आया था. उसने अपनी बाइक परिसर में खड़ी कर लॉक लगाकर अंदर चला गया. काम निपटा कर वापस लौटा तो बाइक गायब मिली. उसने बाइक चोरी की जानकारी सीओ व बीडीओ को दी. इसके बाद निरसा थाना में लिखित शिकायत दी. अंचल कार्यालय के मेन गेट के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. बाइक चोरों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस ने मामले का जल्द उद्भेदन करने का दावा किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही