Search

धनबाद : छाताबाद में पूर्व पार्षद के आवास से बाइक चोरी

Katras : कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद स्थित पूर्व पार्षद महेश पासवान के आवास से 23 अप्रैल की देर रात बाइक (संख्या JH10BG-3461) की चोरी हो गई. चोरी गई बाइक  कतरास बाजार तिलाटांड़ कॉलोनी निवासी कुलदीप सिंह की है. कुलदीप सिंह अपने दोस्तों के साथ बाइक से पूर्व पार्षद से मिलने आये थे. उनके आवास से जब बाहर निकले, तो बाइक गायब थी. भुक्तभोगी ने इसकी लिखित शिकायत कतरास थाने को दी है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp