केबिन मैन की सूझबूझ से मालगाड़ी को सुरक्षित पास कराया गया Katras : दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा सबडिवीजन अंतर्गत खानूडीह स्टेशन का फाटक बंद रहने के बाद पार करने के दौरान एक बाइक रेललाइन के बीच फंस गई. इससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई और बड़ा हादसा होते-होते टल गया. घटना शुक्रवार 16 जून के दिन की है. बताया जाता है उसी समय एक मालगाड़ी आ रही थी. लेकिन केबिन मैन की सूझ-बूझ से आनन-फानन में फंसी बाइक को निकाला गया. इसके बाद मालगाड़ी को सुरक्षित पास कराया गया. बता दें कि उक्त रेल फाटक हर पांच मिनट में बंद कर दिए जाने से लोग फाटक के नीचे से अपनी दुपहिया पार करने लगते हैं. इस कारण यहां कभी भी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता. स्थानीय लोग उक्त फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की मांग वर्षों से कर रहे हैं, परंतु उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-people-angry-with-irregular-water-supply-in-putki-took-out-a-torch-procession/">धनबाद:
पुटकी में अनियमित जलापूर्ति से आक्रोशित लोगों ने निकाला मशाल जुलूस [wpse_comments_template]
धनबाद : खानूडीह में रेल लाइन के बीच फंसी बाइक, बड़ा हादसा टला
Leave a Comment