Search

 
 
 

धनबाद : बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 5 शातिर चोर गिरफ्तार

 

चोरी गई 12 बाइक बरामद

Dhanbad : धनबाद में बाइक चोरी की वारदात में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की विशेष टीम ने पांच बाइक चोरों गिरफ्तार कर लिया. यह जानकारी एसएसपी एचपी जनार्दनन ने शुक्रवार को तिसरा थाना में प्रेसवार्ता दी. उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम गुप्त सूचना मिली कि तिसरा थाना क्षेत्र के खास कुईयां के दो शातिर बदमाश गिरोह बनाकर बाइक चोरी करने पहुंचे हैं. तिसरा थाना प्रभारी व घनुवाडीह ओपी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम बनाकर छापेमारी की गई. टीम ने खास कुईयां स्थित बीसीसीएल के जर्जर आवास के पास से सोनू सिन्हा व भोलू महतो को चोरी की चार बाइक के साथ पकड़ा गया. पकडे गए युवकों की निशानदेही पर सुरूंगा, चांद कुईयां, कुसमाटांड़ से चोरी की 8 अन्य बाइक बरामद की गईं. साथ ही युवकों के तीन सहयोगियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पकडे गए युवकों ने बाइक चोरी करने व बेचने के धंधे में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार सोनू सिन्हा व भोलू महतो शातिर अपराधी हैं. इनके खिलाफ धनबाद के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट व शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं. दूसरे राज्यों में भी कई केस दर्ज हैं. गिरफ्तार पांचों युवकों के खिलाफ तिसरा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. प्रेसवार्ता में सिंदरी एसडीपीओ भूपेंद्र राउत, झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन, तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार,  घनुवाडीह ओपी० प्रभारी पवन कुमार मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-jumps-into-chanak-of-bhagatdih-colliery-creates-chaos/">धनबाद

: भगतडीह कोलियरी के चानक में कूदा युवक, अफरातफरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही