Dhanbad : एसएनएमएमसीएच, धनबाद के परिसर में सोमवार 3 जुलाई को लोगों ने एक बाइक चोर को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी. अस्पताल में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बाइक चोर को भीड़ से बचाकर उसे सरायढेला थाना पुलिस के हवाले कर दिया. प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया कि अस्पताल में आए दिन बाइक चोरी की घटनाएं हो रही हैं. पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम है. यह संयोग था कि कुछ लोगों की नजर चोर पर पड़ गई और बाइक चोरी होने से बच गई. [wpse_comments_template]
धनबाद : एसएनएमएमसीएच में बाइक चोर धराया, जमकर धुनाई
Last Updated: Jul 03, 2023 12:00 AM (IST)