Dhanbad : धनबाद थाना क्षेत्र के दामोदरपुर शांति विहार कॉलोनी के समीप गुरुवार की सुबह एक बाइक चोर को बाइक मालिक ने स्थानीय लोगों की मदद से खदेड़कर पकड़ लिया. लोगों ने पहले नाबालिग चोर की जमकर धुनाई की. इसके बाद पुलिस को सौंप दिया. बताया गया कि दामोदरपुर शांति विहार कॉलोनी से बाइक (संख्या जेएच 10 सीवी-5868) को लेकर एक नाबालिग भाग रहा था. तभी बाइक मालिक ने उसे देखा लिया और पीछा कर लड़के को धर दबोचा. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोर को पकड़कर थाना ले गई. [wpse_comments_template]
धनबाद : बाइक चोर को खदेड़ कर पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
Last Updated: Jun 06, 2024 12:00 AM (IST)