Search

 
 
 

धनबाद : बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट, देवघर-दुमका से 10 बाइक बरामद

 
Dhanbad :  धनबाद पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है.साथ ही पुलिस ने चोरी की गयी 8 बाइक देवघर से और दो बाइक दुमका जिले बरामद की है. सिटी एसपी अजित कुमार ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीते दिन एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) अस्पताल के पास से पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया थ. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की और चार बाइक चोर को गिरफ्तार किया. वहीं वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई के लिए एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने जांच के क्रम में देवघर के खागा थाना के कुजोरा से आठ बाइक और दुमका के जरमुंडी थाना क्षेत्र के कुंजोरा गांव से दो बाइक बरामद की.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही