Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बाघमारा में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Baghmara: बाघमारा (Baghmara) बाघमारा पुलिस ने सोमवार 9 मई को अंतर जिला बाइक चोर गिरोह के तीन  सदस्यों को पकड़ने में सफलता पाई है. पकड़े गए आरोपियों ने बाघमारा थाना क्षेत्र से विगत 4 मई को बाइक चोरी की थी. मामला दर्ज करने के बाद अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने छापेमारी की और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बाइक चोरी की बात स्वीकार कर ली है.

             दो अभियुक्त पहले भी जा चुका है जेल

[caption id="attachment_306101" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/motor-bike-300x166.jpeg"

alt="" width="300" height="166" /> अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद मोटर साइकिल[/caption] बाघमारा थाना में एसडीपीओ निशा मुर्मू ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बाइक चोरी के मामले में अंतर जिला बाइक चोर गिरोह के तीन लोग पकड़े गए हैं. पकड़े गए अभियुक्त अमीर हुसैन कथारा,बोकारो जिला, सौरभ उर्फ सोनू उर्फ पिद्दी, विक्रम उर्फ विक्की राउत, गोमो धनबाद जिला का रहने वाला है. इससे पहले भी सौरभ उर्फ सोनू उर्फ पिद्दी और विक्रम उर्फ विक्की राउत जेल जा चुका है. पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक भी बरामद की गई. तीनो ने अपराध स्वीकार कर लिया है. उसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरोह में और लोग भी शामिल हैं. उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-even-after-11-days-of-ranjit-saw-murder-case-police-helpless-claim-of-disclosure-in-72-hours-is-hollow/">धनबाद:

रंजीत साव हत्याकांड के 11 दिन बाद भी पुलिस बेबस, 72 घंटे में खुलासा का दावा खोखला [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही