Dhanbad : पुलिस ने धनबाद जिले में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने और बाइक को खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना बकरीद मियां और नंदकिशोर चौधरी को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी की 11 बाइक व चाबी का एक गुच्छा बरामद किया गया है. यह जानकारी एसएसपी संजीव कुमार ने 21 जनवरी को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी. कहा कि बाइक चोरों को पकड़ने के लिए सिटी एसपी रेशमा रमेशन और डीएसपी-1 अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था. टीम ने नंदकिशोर चौधरी को बरवाअड्डा के खरनी से, जबकि बकरीद मियां को जामताड़ा के कर्माटांड़ से गिरफ्तार किया है. नंदकिशोर चौधरी बाइक चोरी में एक्सपर्ट है, जबकि बकरीद मियां चोरी की गई बाइक को खपाता था. एसएसपी ने बताया कि गिरोह धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह व आसपास के जिलों में बाइक की चोरी करता था. चोरी की बाइक को नारायणपुर व जामताड़ा में खपाते थे. पकड़े गए बकरीद मियां व नंदकिशोर चौधरी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. बकरीद की देवघर और गिरिडीह के कई कांडों में पुलिस को तलाश थी. वहीं, नंदकिशोर चौधरी के खिलाफ कतरास, हरलाडीह, निमियाघाट, राजगंज, बैंक मोड़, गोविंदपुर व अन्य थानों में मामले दर्ज हैं.
: परीक्षा पे चर्चा से पहले इंग्लिश स्कूल ऑफ लर्निंग में पेंटिंग प्रतियोगिता [wpse_comments_template]
कोयला चोरों को 10-12 हजार में बेचते हैं बाइक
एसएसपी ने कहा कि चोरी की बाइक को 10 से 12 हजार रुपए में कोयला चोरों को बेच दिया जाता जाता है. उन्होंने लोगों से अपनी बाइक में सेकेंड लॉक जरूर लगाने की सलाह दी. प्रेसवार्ता में सिटी एसपी रेशमा रामेशन, बरवाअड्डा थानाप्रभारी विक्रम कुमार सिंह व पुलिस के जवान मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-painting-competition-in-english-school-of-learning-before-discussion-on-examination/">धनबाद: परीक्षा पे चर्चा से पहले इंग्लिश स्कूल ऑफ लर्निंग में पेंटिंग प्रतियोगिता [wpse_comments_template]
Leave a Comment