Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बाइकर्स गैंग ने घर में घुस कर रिटायर्ड नर्स का रुपये भरा बैग छीना

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बाइक सवार अपराधियों ने बुधवार 10 मई को एक बार फिर अपना कारनामा दिखाया और चंपत हो गए. अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के सदर हॉस्पिटल के समीप एक वृद्ध रिटायर नर्स से मोटी रकम छीन ली व भागने में कामयाब हो गए. महिला सदर थाना पहुंची. पुलिस ने घटना स्थल पर लोगों से पूछताछ की और चली गई. लोग चर्चा कर रहे थे कि अब कुछ नहीं होगा. जिसका पैसा जाना था चला गया. सदर थाना प्रभारी संतोष गुप्ता ने बताया कि जांच की जा रही है. हालांकि कितने रकम की छिनतई हुई है, इसके बारे में बताने से इंकार किया.

 छलांग लगाकर रकम छीन कर हुआ फरार

प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि सुधा सिस्टर सदर हॉस्पिटल की रिटायर्ड नर्स हैं. दिन में लगभग तीन बजे वह बैंक से पैसा निकाल कर अपने घर आई.  उनके पीछे बाइक सवार दो अपराधी आए. एक अपराधी ने बाइक घुमा कर रखी और दूसरा अंदर चला गया. छलांग लगाकर वृद्ध नर्स के घर में घुस गया और रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया. एक ने हेलमेट लगा रखा था और एक बिना हेलमेट का था. बताया कि पये लेकर कर स्पीड में गाड़ी भगाते हुए निकल गया.

 विगत दो-तीन माह से सक्रिय है गैंग

ज्ञातव्य है कि धनबाद में सोने की चेन और पैसा छिनतई करने वाला बाइकर्स गैंग सक्रिय है. यह गैंग लगातार कई घटनाओं को अंजाम देने के बाद शांत हो जाता है. विगत दो तीन महीने से धनबाद में फिर यह गैंग सक्रिय हो गया है. दूसरी तरफ पुलिस सुस्त है. अपराधी जब चोरी कर भागने में कामयाब हो जाते हैं, तो पुलिस हाथ-पांव मारती है और फिर चुप बैठ जाती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही