Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीबीएमकेयू में मनाई जाएगी बिनोद बाबू की जयंती

Advertisement
Advertisement

प्रो एपी भंडारी व मधु हरिजन को किया जाएगा सम्मानित

Dhanbad : झारखंड आंदोलन के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो की जयंती के अवसर पर 23 सितंबर को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में समारोह का आयोजन किया गया है.  समारोह की शुरुआत सुबह 11:30 बजे होगी. एक घंटे के समारोह की शुरुआत बिनोद बाबू की तस्वीर पर माल्यार्पण व डीएसडब्ल्यू के स्वागत भाषण से होगी. इसके बाद प्रो एपी भंडारी और लोकगायक मधु हरिजन को कुलपति सम्मानित करेंगे. मधु हरिजन लोकगीत प्रस्तुत भी करेंगे. बीबीएम बलियापुर के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो एपी भंडारी द्वारा बिनोद बाबू की जीवनी पर प्रकाश डाला जाएगा. कुलपति डॉ शुकदेव भोई के भाषण के बाद समारोह का समापन रजिस्ट्रार डॉ कौशल कुमार के धन्यवाद ज्ञापन से होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही