Search

 
 
 

धनबाद : बस अड्डा में नियमो को ताक पर रख फेंका जा रहा बायो मेडिकल वेस्ट, सता रहा संक्रमण का डर

 
रात के अंधेरे में आसपास के मेडिकल स्टोर व क्लिनिक द्वारा फेंका जा रहा बायो वेस्ट, विभाग अंजान
रवि चौरसिया Dhanbad : बरटांड़ के आसपास संचालित मेडिकल स्टोर और छोटे क्लिनिकों से निकलने वाला बायो मेडिकल वेस्ट धड़ल्ले से बस स्टैंड परिसर में खुले में फेंका जा रहा है. जिससे यहां आने वाले मुसाफिर, बस ड्राइवर, खलासी और बसअड्डा के कर्मियों के साथ-साथ आसपास भटकने वाले आवारा पशुओं को भी बीमार कर रहा है. मेडिकल स्टोर और क्लिनिकों के फेंके जा रहे बायोवेस्ट में दवाइयों के खाली डिब्बे, बैंडेज पट्टी, सिरिंज, खाली बोतल, टिशू शामिल है. जिन्हें यहां आने वाले गाय, सूअर और कुत्ते भोजन समझकर चबा रहे है. [caption id="attachment_708384" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/BIO-WASTE-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> बस पड़ाव में फेंका गया बायो मेडिकल वेस्ट[/caption]

ड्राइवरों को संक्रमण के खतरे का डर कर रहा परेशान

बस स्टैंड में प्रतिदिन आने वाले ड्राइवर सुनील महतो, अरविंद शर्मा और मुश्ताक अंसारी ने बताया कि आसपास के मेडिकल स्टोर और क्लिनिको द्वारा रात के अंधेरे में यहां बायो वेस्ट फेंका जा रहा है. बारिश के मौसम में यहां संक्रमण पैदा होने से कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन रात्रि बस अड्डा में अपना बस लगाकर घंटों आराम करते हैं. ऐसे में परिसर में फेंके गए बायोवेस्ट से फैलने वाले संक्रमण को लेकर इन्हें चिंता सता रही है.

                सिविल सर्जन से करेंगे शिकायत

बस ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सिंह ने कहा कि मेडिकल बायो वेस्ट कौन फेंकता है और कब फेकता है यह कहना काफी मुश्किल है. लेकिन यह हमारे लोगो के साथ-साथ यात्रियों और जानवरो के लिए भी खतरनाक है. जल्द ही जिले के सिविल सर्जन से मुलाकात कर लिखित शिकायत करेंगे.

                          अनजान है विभाग

जिले के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ.सुनील कुमार का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नही है. मेडिकल बायो वेस्ट के निस्तारण के लिए कुछ नियम व शर्तें हैं. उनके अधीन ही निस्तारण करना चाहिए. इस मामले पर जल्द ही जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

                 ऐसे होता है बायो वेस्ट निस्तारण

मेडिकल स्टोर और क्लिनिको से निकलने वाले बायोवेस्ट का निस्तारण डीप बरियल पिट के माध्यम से किया जाता है. प्रोटोकॉल के मुताबिक डीप बरियल पिट में जमीन में आकार का गड्ढा खोदकर गड्ढे में बायोवेस्ट डालकर इस पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर मिट्टी में दबाया जाता है. वहीं बड़े अस्पतालों से बड़े पैमाने पर निकलने वाले बायोवेस्ट कचरे को निस्तारण करने वाली कंपनी को भी दिया जाता है, जिसमें कंपनी प्रोटोकॉल के मुताबिक सुरक्षित तरीके से बायोवेस्ट का निस्तारण करती है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-chief-kanhai-das-held-jbkss-meeting-regarding-mahajutan/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : मुखिया कन्हाई दास ने की जेबीकेएसएस के महाजुटान को लेकर बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही