धनबाद: कोरोना काल में बंद बायोमेट्रिक अटेंडेंस 1 अप्रैल से होगा चालू
Katras : कतरास (Katras) आगामी 1 अप्रैल से बाघमारा प्रखंड के सभी कर्मियों का बायोमेट्रिक अटेंडेंस बनेगा. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने बताया कि कोरोना काल में प्रखंड के सभी कर्मियों का बायोमेट्रिक अटेंडेंस बंद कर दिया गया था. पुन : अप्रैल माह की 1 तारीख से प्रखंड के सभी कर्मियों का अटेंडेंस बायो मेट्रिक ढंग से बनेगा. मालूम हो कि कोरोना काल में बचाव के लिए लोगो को एक-दूसरे से 3 फीट दूर रहने की हिदायत दी गई थी. इस कारण बाघमारा प्रखंड में कार्यरत सभी कर्मियों को बायोमेट्रिक छोड़कर मैनुअल अटेंडेंस बनाने का निर्देश जारी किया गया था. [wpse_comments_template]

Leave a Comment