Search

धनबाद: बर्ड्स गार्डन स्कूल राजगंज की टीम बनी उप विजेता

Dhanbad : मिनिस्ट्री ऑफ स्पोर्ट्स एंड यूथ अफेयर्स के अंतर्गत स्पोर्ट्स एंड डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फेडरेशन इंडिया (एसडीपीएफ) के तत्वावधान में मध्यप्रदेश के ग्वालियर में चैंपियनशिप-2023 का आयोजन किया गया. इसमें अंडर 14 फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे बड्स गार्डन स्कूल राजगंज की टीम उप विजेता बनी है. यह जानकारी देते हुए स्कूल के प्राचार्य प्रमोद चौरसिया ने बताया कि टीम के कोच के रूप में पीटीआई टीचर दीपक कुमार और कप्तान के रूप में प्रकाश मरांडी ने टीम का नेतृत्व किया. उन्होंने विजेता टीम को बधाई दी. बता दें कि इस चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों के 180 स्कूलों एवं क्लबों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp