धनबाद: बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ी थी लड़ाई: ज्ञानरंजन सिन्हा
Maithon : मैथन स्थित डीवीसी चेयरमैन कैंप हाउस में 9 जून शुक्रवार को भाजपा ने बिरसा मुंडा की 123 वीं पुण्यतिथि मनाई. उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया. भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों के अधिकार तथा आदिवासी संस्कृति व परम्परा की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. अंग्रेजों ने उन्हें आज के ही दिन रांची जेल में जहर देकर धोखे से मार डाला था. उनकी शहादत को हमेशा याद किया जाएगा. श्री सिन्हा ने 11 जून को धनबाद लोकसभा अंतर्गत बस्ताकोला में आयोजित महारैली को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि निरसा विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अपर्णा सेनगुप्ता के अलावा जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, डब्ल्यू बाउरी, अनिल यादव, रानी किराए, बापी सेनगुप्ता, रंजीत मोदी, जयशंकर सिंह, संजीव पाण्डेय, बापी दे, बृहस्पति पासवान, रवींद्र साहनी, दीपक चंद्रा, अभिमन्यु कुमार, बूलन बाउरी, दीपक कुमार, राहुल सिंह, दीनानाथ यादव, अरविंद सिन्हा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment