Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एसएसएलएनटी कॉलेज में मनी बिनोद बाबू व राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती

Dhanbad : एसएसएलएनटी महिला कॉलेज, धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-gathered-to-enjoy-cinema-in-multiplexes-on-national-cinema-day/">

(Dhanbad) में 23 सितंबर को बिनोद बिहारी महतो व राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनायी गई. दोनों महापुरुषों की तस्वीर पर शिक्षकों, कर्मचारी व विद्यार्थियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए. प्राचार्य डॉ. शर्मिला रानी ने बिनोद बिहारी महतो की जीवनी तथा उनके दिए गए आदर्श विचारों से छात्राओं को अवगत कराया. राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जीवनी पर भी प्रकाश डाला. बीएड विभाग की छात्राओं ने इन दोनों महापुरुषों की जीवनी तथा उनके आदर्श विचारों पर कविता पाठ भी किया. अर्थशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विजेता घोषित छात्राओं को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया. इस प्रतियोगिता का संचालन प्रो शोभा सरिता, डॉ मीता मालखंडी तथा डॉ वैशाली ने किया. कार्यक्रम के अंत में सहायक प्रो बिमल मिंज ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

छह विषयों का इंडक्शन प्रोग्राम 24 सितंबर को

एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में 24 सितंबर को इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन होगा. प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी ने बताया कि नवनामांकित सत्र (2022-25) की संस्कृत, अंग्रेजी, हिंदी, बांग्ला, उर्दू और संगीत की छात्राओं के लिए इस इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया है. इन विषयों की नव नामांकित छात्राएं इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित हैं.

लॉ कॉलेज में मनाई गई बिनोद बाबू की जयंती

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/law-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> लॉ कॉलेज, धनबाद के प्रांगण में बिनोद बिहारी महतो और राजकिशोर महतो की जयंती मनाई गई. बिनोद बाबू की पोती डॉ मोना महतो ने दोनों महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. शिक्षकों व कर्मियों ने बिनोद बाबू के बताये रास्ते पर चलने और झारखंड में विकास सहयोग का प्रण लिया. मौके पर पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, झारखंड आंदोलनकारी महादेव महतो और प्रभारी प्राचार्य कमल किशोर, हीरालाल महतो, बबलू महतो, करण महतो, अभिषेक, अनुराग वर्मा, संजीवनी, स्वाती सिंह, विशाल साव, नदीम, नीरू, अरिन्दम आचार्य एवं अन्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-hearing-in-matkuria-shooting-case-order-to-present-witnesses/">

धनबाद : मटकुरिया गोलीकांड में हुई सुनवाई, गवाह पेश करने का आदेश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही