Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गोमो में श्रद्धा के साथ मनी सिदो-कान्हू की जयंती

Gomoh : गोमो के लक्ष्मीपुर गांव में 11 मार्च की शाम वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई. चौक के समीप मैदान में आयोजित समारोह में लोगों ने सिदो-कान्हू की तस्वीर पर फूल-माला चढ़ाकर उनका नमन किया. मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि हीरामन नायक ने कहा कि अमर शहीदों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद की और आदिवासियों को एकजुट किया. आदिवासियों के साथ-साथ अन्य समाज के लोगों को उनसे सीख लेने की जरूरत है. ग्रामीणों ने लक्ष्मीपुर मोड़ पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने करने का निर्णय लिया. मौके पर सरना समाज के अध्यक्ष शंकर हांसदा, समाजसेविका चिंतामणि देवी, छोटेलाल सोरेन, बीरबल  हांसदा, शिवलाल, संजय मरांडी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही