Search

 
 
 

धनबाद : एग्यारकुंड में 14 जुलाई से चलेगा जन्म-मृत्यु निबंधन अभियान

 
Maithon : एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय में बीडीओ विनोद कर्मकार की अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित कार्यशाला 4 जुलाई मंगलवार को आयोजित की गई. बीडीओ श्री कर्मकार ने कहा कि 14 जुलाई से 14 अगस्त तक जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित विशेष अभियान चलाया जाएगा. मौके पर जन्म-मृत्यु का शत प्रतिशत निबंधन कराने तथा जनता को जागरूक करने को लेकर चर्चा की गई। अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविका एवं प्रधानाध्यापक से अपील की गई. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका एवं स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा जन्म रिपोर्ट फॉर्म-1 भरा जाएगा. लाभुक के अभिभावक से स्वघोषित शपथ पत्र एवं आधार कार्ड की छाया प्रति ली जाएगी. प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक जांच प्रतिवेदन भी दर्ज होगा. मौके पर प्रखंड प्रमुख संगीता महतो, उप प्रमुख विनोद कुमार दास, मुखिया मनोज राउत समेत मनोरमा देवी, तनवीर आलम, मालका मेहर निगार, कंचन महतो, प्रमोद कुमार झा, कन्हैया सिंह, राजीव रंजन मिश्रा, संतलाल बैठा, अरुण कुमार सिंह, राजीव गोप, सागर दरिपा, रंजीत सिंह, धीरेंद्र नाथ तिवारी, विनोद सिंह, शमशेर अंसारी, सुशीला सिंह, अजीम अंसारी, गोपीन टुडू, मनु आलम, रेनू कुमारी, लालू रविदास, भीम पद रविदास, सुरेश प्रसाद आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-players-won-2-gold-11-silver-and-14-bronze-medals-in-boxing/">धनबाद

के खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग में जीते 2 स्वर्ण, 11 रजत व 14 कांस्य पदक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही