Search

 
 
 

धनबादः जन्मदिन की पार्टी, केक काटने के वक्त झगड़ा, घायल युवक की मौत

Dhanbad: जिस युवक अभिषेक कुमार सिंह की मौत हुई, रविवार को उसका जन्मदिन था. और वह जन्मदिन मनाने के लिए धनबाद के नावाडीह स्थित होटल में पहुंचा था. उसके साथ कुछ दोस्त भी थे.
 
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Dhanbad: धनबाद शहर में जन्मदिन की पार्टी में केक काटने के वक्त हुए विवाद हो गया. विवाद धीरे-धीरे झगड़े में बदल गया. झगड़े में एक युवक अभिषेक कुमार सिंह घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

 

जिस युवक अभिषेक कुमार सिंह की मौत हुई, रविवार को उसका जन्मदिन था. और वह जन्मदिन मनाने के लिए धनबाद के नावाडीह स्थित होटल में पहुंचा था. उसके साथ कुछ दोस्त भी थे.

 

इसी होटल में शुभम सिंह की भी जन्मदिन की पार्टी चल रही थी. उसके दोस्त भी होटल में मौजूद थे. केक काटने के दौरान दोनों ग्रुपों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. पहले विवाद हुआ, कहासुनी और फिर झगड़ा शुरु हो गया. 

 

मारपीट बढ़ा और इस मारपीट की घटना में अभिषेक सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया. दोस्तों ने तुरंत उसे पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया. जहां से बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर किया.

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद अभिषेक के परिवार के लोग नर्सिंग होम पहुंचे. परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए अभिषेक को दुर्गापुर ले गए. जहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह अभिषेक की मौत हो गई.

 

घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही शुभम सिंह समेत उन युवकों की तलाश कर रही है, जिनके साथ अभिषेक की मारपीट हुई थी. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही