Search

धनबाद:  बीआईटी सिंदरी के छात्रों ने बनाई इलेक्ट्रिक साइकिल

Sindri : सिंदरी (Sindri) 90 किलोग्राम वजन के साथ 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली कई खूबियों के साथ इलेक्ट्रिक साइकिल को बीआईटी सिंदरी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने शुक्रवार को प्रदर्शित की. फाइनल ईयर के छात्र सौरभ मोदक, शुभम साव और ऋषि आनंद ने प्रो अमित मिश्रा, विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार व पांजर रिन्यूएबल्स के आदित्य कुमार की सहायता से साइकिल बनाई है. इस उपलब्धि के लिए संस्थान के निदेशक डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने छात्रों को बधाई दी है. छात्रों ने बताया कि उन्हें कोचिंग व ट्यूशन के लिए पैदल यात्रा करनी पड़ती है. बीआईटी सिंदरी जैसे संस्थान में बाइक व स्कूटी का उपयोग नहीं होने के कारण यह काफी मददगार साबित होगी. इसे बच्चे से वृद्ध तक आराम से चला सकते हैं. इसे एक बार चार्ज कर 30 किलोमीटर तक सफर तय किया जा सकता है. 90 किलो वजन वाली यह साइकिल अधिकतम 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से महिलाएं भी चला सकती हैं. चोरी से बचने के लिए सायरन और जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस भी लगे हैं. इसे पुराने साइकिल का उपयोग कर बैट्री, मोटर व कंट्रोलर लगाकर बनाया गया है, जिसकी लागत लगभग 14 हजार रुपये है. उन्होंने बताया कि भविष्य में सीट और हैंडल को एडजस्ट करने, बैट्री को सौर ऊर्जा से चार्ज करने तथा इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले लगाने की व्यवस्था की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp