Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने का भाजपा का लक्ष्य- पीएन सिंह

Dhanbad : धनबाद जिला भाजपा संयुक्त मोर्चा कार्यसमिति की बैठक 12 जून को बेकारबांध स्थित ब्लेसिंग हॉल में हुई. महानगर ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित बैठक में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया. धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 400 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. जिले में इसे पूरा करने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं. विधायक राज सिन्हा, महानगर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह व पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने भी विचार रखे. बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही, रामदेव प्रसाद महतो, प्रदेश महिला मोर्चा नेत्री रमा सिन्हा, ओबीसी मोर्चा उत्तरी छोटानागपुर के सह प्रभारी और धनबाद महानगर प्रभारी अजय शर्मा, तमाल रॉय आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbads-vishal-won-gold-medal-in-national-taekwondo-competition/">धनबाद

के विशाल ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही