Search

 
 
 

धनबाद: भाजपा अनु जाति मोर्चा ने महापुरुषों की प्रतिमा साफ कर किया माल्यार्पण

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा धनबाद जिलाध्यक्ष प्रकाश बाउरी के नेतृत्व में सिंदरी में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा की गुरुवार 13 अप्रैल को साफ सफाई की व माल्यार्पण किया. जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर ऐसा कर रहा है. कार्यक्रम की शुरुआत सिंदरी रोहड़ाबांध स्थित अंबेडकर चौक पर उनकी आदमकद प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण  से कीय इसके बाद जयहिन्द मोड़ स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा व बिरसा समिति स्थित झारखंड के पुरोधा भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा की साफ सफाई व माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस  मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र हरि, जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश तिवारी, ब्रजेश सिंह, रंजना शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंत्री चंद्रावती देवी, सिन्दरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक,  सिन्दरी नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीमा सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रदीप हाड़ी, नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष सुशांत महतो, चुमकी देवी, शिवप्रकाश, रंजीत पासवान, संजय दास उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही