Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी आजसू पार्टी (एनडीए) की उम्मीदवार सुनीता चौधरी ने झारखंड के रामगढ़ विधानसभा के लिए उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की है. सुनीता ने अपने निकटतम कांग्रेस गठबंधन (यूपीए) उम्मीदवार बजरंग महतो को 47686 वोट से हराया. इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने पूर्वोत्तर राज्यों में भी शानदार जीत दर्ज की है. पार्टी ने त्रिपुरा और नागालैंड में बहुमत का जादुई आंकड़ा पार किया. चुनाव परिणाम पर धनबाद भाजपा और आजसू में खुशी की लहर है. राज सिन्हा : धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि यह जनता की जीत है. जनता ने इन चुनावों के जरिये वर्ष 2024 में झारखंड विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए अपनी मंशा जाहिर कर दी है. चुनाव में जनता ने झूठ पर टिकी महागठबंधन सरकार के विरोध में वोट दिया है. भारतीय जनता पार्टी ने लिटमस टेस्ट पास कर लिया है. इससे साफ प्रतीत होता है कि जनता प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों से खुश है. वर्ष 2024 में झारखंड और केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/mantu-mahto-260x300.jpeg"
alt="" width="260" height="300" /> मंटू महतो, आजसू जिलाध्यक्ष[/caption] आजसू के धनबाद जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि रामगढ़ चुनाव का परिणाम बता रहा है कि राज्य की जनता हेमंत सरकार से तंग आ चुकी है. यूपीए सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता त्राहिमाम कर रही है. नियोजन नीति, स्थानीय नीति, लॉ एंड आर्डर हर मोर्चे पर यूपीए सरकार फेल हो चुकी है. जनता आक्रोशित है. यह परिणाम वर्ष 2024 विधानसभा चुनाव के लिए ट्रेलर की तरह है. विधानसभा चुनाव में एनडीए एकतरफा जीत दर्ज करेगी.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/brajendra-r-273x300.jpeg"
alt="" width="273" height="300" /> ब्रजेंद्र सिंह[/caption] कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश स्तरीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी के सदस्य ब्रजेन्द्र सिंह ने कहा कि रामगढ़ कांग्रेस की सीट थी, जहां उपचुनाव में करारी हार मिली है. इससे कांग्रेस सीख लेगी. इस चुनाव का 2024 चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा. पहले पूरे पूर्वोत्तर भारत में कांग्रेस का शासन था. भाजपा को जीत मिली है. कांग्रेस को मंथन करने की आवश्यकता है. पार्टी की खामियां खोजकर फिर से भरना होगा तभी फिर से सत्ता में लौट पाएगी. [wpse_comments_template]
हेमंत सरकार से तंग आ गई है जनता: मंटू महतो
[caption id="attachment_569834" align="aligncenter" width="260"]alt="" width="260" height="300" /> मंटू महतो, आजसू जिलाध्यक्ष[/caption] आजसू के धनबाद जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि रामगढ़ चुनाव का परिणाम बता रहा है कि राज्य की जनता हेमंत सरकार से तंग आ चुकी है. यूपीए सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता त्राहिमाम कर रही है. नियोजन नीति, स्थानीय नीति, लॉ एंड आर्डर हर मोर्चे पर यूपीए सरकार फेल हो चुकी है. जनता आक्रोशित है. यह परिणाम वर्ष 2024 विधानसभा चुनाव के लिए ट्रेलर की तरह है. विधानसभा चुनाव में एनडीए एकतरफा जीत दर्ज करेगी.
कांग्रेस को मंथन करने की आवश्यकता: ब्रजेन्द्र सिंह
[caption id="attachment_569835" align="aligncenter" width="273"]alt="" width="273" height="300" /> ब्रजेंद्र सिंह[/caption] कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश स्तरीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी के सदस्य ब्रजेन्द्र सिंह ने कहा कि रामगढ़ कांग्रेस की सीट थी, जहां उपचुनाव में करारी हार मिली है. इससे कांग्रेस सीख लेगी. इस चुनाव का 2024 चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा. पहले पूरे पूर्वोत्तर भारत में कांग्रेस का शासन था. भाजपा को जीत मिली है. कांग्रेस को मंथन करने की आवश्यकता है. पार्टी की खामियां खोजकर फिर से भरना होगा तभी फिर से सत्ता में लौट पाएगी. [wpse_comments_template]
Leave a Comment