Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में पेयजल संकट के विरोध में भाजपा ने फूंका झामाडा का पुतला

 
Jharia : झरिया में पेयजल संकट दूर होने का नाम नहीं ले रहा है. अनियमित जलापूर्ति से शहर वासी परेशान हैं. इसके विरोध में झरिया नगर भाजपा ने 11 जनवरी को पुराना आरएसपी कॉलेज के समीप झमाडा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. झामाडा का पुतला भी दहन किया गया. आंदोलन का नेतृत्व नगर भाजपा अध्यक्ष अरुण साव कर रहे थे. हाथों मे तख्तियां लिए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. नगर भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि यदि जलापूर्ति में सुधार नहीं किया गया, तो जनता के साथ सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन छेड़ा जाएगा. समस्या के प्रति झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह उदासीन हैं जनता पानी सहित अन्य जरूरी सुविधाओं की मोहताज है. मौके पर राजकुमार अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह चंद्रवंशी, सुमन अग्रवाल, अखिलेश सिंह, दिलीप भारती, श्रवण राम, सुनील साहू, मनोज प्रसाद, शिव अग्रवाल, संजू वर्मा, राज माली, जितेन सिंह, अमित चौहान आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-villagers-chased-away-the-bccl-team-that-reached-to-break-the-quarters-in-kujama/">धनबाद

: कुजामा में क्वार्टर तोड़ने पहुंची बीसीसीएल की टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही