Nirsa : धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ निरसा विधानसभा क्षेत्र में धुंआधार जनसंपर्क अभियान चलाया. इसकी शुरुआत कलियासोल के दलदली में श्री गोकुलानंद मठ में पूजा-अर्चना से की. इसके बाद लेदाहरिया, डुमरिया, कलियासोल, मैथन, पतलाबाड़ी, तिलतोरया, उपचुरिया, उदयपुर, भागाबांध, रामकनाली, धोबाडी, बड़ा आममोना में जाकर जनता से वोट मांगा तिलतोरिया में चल रहे भागवत कथा में पहुंचे और वृंदावन से आये कथावाचक देवकीनंदन महाराज का आशीर्वाद लिया. मैथन में पंचायत समिति सदस्यों के साथ बैठक कर रणनीति पर विचार-विमर्श किया. घटवार समाज के लोगों ने ढुल्लू महतो का जोरदार स्वागत किया. [wpse_comments_template]
धनबाद : भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने निरसा में चलाया जनसंपर्क अभियान
Last Updated: Apr 25, 2024 12:00 AM (IST)