बाबूलाल मरांड़ी की जनसंकल्प रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान
Nirsa : भाजपा निरसा मंडल द्वारा सिंदरी मोड़ स्थित मंडल अध्यक्ष बृहस्पति पासवान के आवासीय कार्यालय में सोमवार 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई. समारोह में जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डाला. वक्ताओं ने कहा कि पंडित जी के बताए गए अंत्योदय के सिद्धांत पर केंद्र सरकार सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है. वक्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मराड़ी के मंगलवार को प्रस्तावित जनसंकल्प रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया. मौके पर अनिल यादव, मधुरेंद्र गोस्वामी, रिँटू पाठक, धीरज सिंह यादव राय गोविंद यादव सजल दास सत्यवान बाउरी रोमा मुखर्जी माया देवी निमाई स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment